पामगढ़ जनपद में विदाई समारोह, सचिव संघ ने किया सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ | सचिव संघ पामगढ़ के तत्वावधान में सचिव एवं जनपद पंचायत पामगढ़ में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन जनपद पंचायत पामगढ़ के सभाकक्ष में किया गया। समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके लंबे सेवाकाल की सराहना की गई और स्वस्थ, सुखमय एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
ग्राम पंचायत केसला में सचिव के पद पर सेवाएं दे चुके कर्मचारी ने 31 वर्षों का सेवाकाल पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति ग्रहण की। वहीं जनपद पंचायत पामगढ़ में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में पदस्थ रामलाल पटवा ने 41 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति ली। कार्यक्रम में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दोनों कर्मचारियों के समर्पण और सेवाकाल की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को याद किया।
विदाई समारोह में जनपद पंचायत पामगढ़ अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, सभापति अश्वनी कुरें, जय साहू एवं जागेश्वर बर्मन, जनपद सदस्य रामविलास खूंटे एवं रामचंद पाल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि दीनदयाल साहू सहित अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रूपलता बुनकर, मुकेश गोस्वामी, लेखापाल डी.आर. साहू, विकासखंड समन्वयक बीपीआरसी गौरव सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्कर दिनकर, ग्राम पंचायत भंवतरा के सरपंच राजाराम कश्यप, महका सरपंच शांति नंदकिशोर खूंटे, नंदेली सरपंच संतोष कुमार गोंड सहित जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, समस्त सचिवगण एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में वर्षों तक जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना अपने आप में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन भिलौनी सचिव रामखिलावन दिनकर ने किया। वहीं सचिव संघ के अध्यक्ष कोसा सचिव नरेंद्र भास्कर ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सचिवगण एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।








