पत्रकारिता जगत में शोक: वरिष्ठ पत्रकार द्वारिका साहू का निधन

मदन खाण्डेकर


विधानसभा बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम बरेली निवासी एवं लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े द्वारिका साहू का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गिधौरी, टुण्डरा, बिलाईगढ,क्षेत्र के पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई।

द्वारिका साहू लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और उन्होंने अपनी सेवाओं से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित ग्रामवासियों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त है।


साहू का अंतिम संस्कार गुरूवार को उनके गृहग्राम बरेली स्थित मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम संस्कार एवं काठी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, स्वजन, परिचित एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे और उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।