शिक्षक के पुत्र-पुत्री का नीट में चयन, परिजनों ने दी बधाई
कसडोल। जो मेहनत करना जानते हैं एक दिन इतिहास रचते हैं। कसडोल नगर के शिक्षक फगवा राम जायसवाल एवं शिक्षिका श्रीमती कुसुम जायसवाल की पुत्री लीना एवं पुत्र मुक्तेश दोनों भाई-बहन ने नीट प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित किया है, आपको बता दे कि पिछले वर्ष 2025 में बेटी का अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के लिए चयन हुआ ,वही उनके भाई ने इस वर्ष 2026 मे शासकीय मेडिकल कॉलेज दुर्ग में अपना सीट निर्धारित कर पढ़ाई करेगा। एक ही परिवार के दो होनहार बच्चों का मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर बनने की राह पर चयन होना पूरे परिवार के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है ।
दोनों भाई बहनों की सफलता से परिवार समाज और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के मार्गदर्शन ,अनुशासन के साथ-साथ नियमित अध्ययन व लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत को दिया है। उनका कहना है की माता-पिता ने शिक्षक के रूप में नई पीढ़ी को दिशा दिखा रहे हैं ,उसी प्रकार हम भी चिकित्सक के रूप में देश व समाज की सेवा करना चाहते हैं। इनके चयन होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ,क्षेत्रीय विधायक संदीप साहू , नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सुदीप मानिकपुरी विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ध्रुव, समाज अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल एवं गुरुजनों ने शानदार सफलता के लिए दोनों बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।









