उधारी के ₹2 हजार मांगने पर विवाद, युवक की मौत: आरोपी गिरफ्तार
{Pankaj Kurre}
पामगढ़ | उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन से मारपीट के मामले में पामगढ़ पुलिस ने मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26) को रायपुर के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार किया है।
29 अगस्त को आरोपी व उसके साथियों ने शिवा और उसके पिता से गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्के और लकड़ी के डंडे से मारपीट की थी। गंभीर रूप से घायल शिवा का रायपुर के DKS अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां 30 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
मौत के बाद पुलिस ने मारपीट के मामले में हत्या की धारा 103(1) BNS समेत अन्य धाराएं जोड़ीं। पुलिस ने आरोपी को 31 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।








