गिधौरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर तीन दिवसीय भव्य मेला 3, से 5 सितंबर तक
मटका फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹31,000, रूपये
मेले में आकर्षण का केंद्र होंगे झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार और जलपरी
मदन खाण्डेकर
गिधौरी.ग्राम गिधौरी में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर तीन दिवसीय भव्य 3से 5सितम्बर तक प्रथम बार इस वर्ष मेले का आयोजन किया गया है । जिसमें मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजनों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षक कार्यक्रम एवं मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे।जिसकी तैयारी जोरो पर चल रहा है
मेले का प्रमुख आकर्षण मटका फोड़ प्रतियोगिता कि आयोजन किया गया है और, जिसमें विजेता को ₹31,000 रूपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
तीन दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुआं, मीना बाजार, जलपरी सहित मनोरंजन के अनेक साधन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही विशेष संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कलाकारों की प्रस्तुतियां दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।कृष्ण जन्माषटमी पर कृष्ण राधा की झांकी बाजे गाजे साथ गली मुहल्ले तथा बस स्टैंड तक मटका फोडते हुए भ्रमण किया जायेगा और कृष्ण राधा की झांकी गिधौरी दशहरा मैदान तक जावेगी तथा मटका फोड प्रतियोगिता पर मटका फोड टीम भाग लेंगे और विजेता टीम को प्रथम ईनाम दिया जावेगा.आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल होने तथा कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।





