38 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर, कसडोल थाना प्रभारी की कमान अवनीश को, देखिए लिस्ट…
(रौनक साहू)
Balodabazar News। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले के विभिन्न थाना में पदस्थ 38 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थानांतरित किया है, आपको बता दे कि रक्षित केन्द्र में पदस्थ रहें अवनीश कुमार श्रीवास को कसडोल थाने का प्रभार सौंपा है, इसके अलावा निरीक्षक प्रवीण मिंज को कसडोल से यातायात सिमगा, नरेश चंद्र दीवान को यातायात सिमगा से कसडोल यातयात, निरीक्षक रवि बैगा को प्रभारी अजाक सहित निरीक्षक नशीमुद्दीन को रक्षित केन्द्र से शिकायत शाखा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा 1 उपनिरीक्षक, 5 सहायक उपनिरीक्षक सहित 7 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को इधर से उधर किया गया है।





