झारखंड भाजपा सह-प्रभारी बनने के बाद सौरभ सिंह का अकलतरा में भव्य स्वागत
{Pankaj Kurre}
अकलतरा । भाजपा झारखंड प्रदेश के सह-प्रभारी नियुक्त होने के बाद पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ सिंह का प्रथम अकलतरा नगर आगमन हुआ। उनके आगमन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
सौरभ सिंह के अकलतरा पहुंचने पर टोल प्लाजा, फोरलेन चौक, मिनीमाता चौक, आजाद चौक और शास्त्री चौक में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
नगर आगमन के दौरान सौरभ सिंह ने महामाया मंदिर, अकलतरा पहुंचकर पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने बरगवां हनुमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने सौरभ सिंह को नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सौरभ सिंह के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी संगठन को लाभ मिलेगा। अकलतरा में उनका प्रथम आगमन कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और गौरव का अवसर है।
कार्यकर्ताओं ने सौरभ सिंह को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल संगठनात्मक कार्यकाल की कामना की।





