संडी सेक्टर में कांग्रेस की बैठक संपन्न, विधायक ने दिया एकजुट होकर पार्टी की नीति पर चलने का आह्वान
(नीलकमल आजाद)
पलारी। संडी सेक्टर में आज कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय विधायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में विधायक जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अभी से सभी को एकजुट होकर कांग्रेस की नीति और विचारधारा पर चलने की जरूरत है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक को नगर पंचायत अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी गोपी साहू, नगर उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रवि बंजारे, नीलकमल आजाद, अश्वनी वर्मा, फुलचंद घृतलहरे, देवनारायण जायसवाल ने भी संबोधित किया। मंच संचालन सेक्टर प्रभारी बिरेन्द्र महेश्वरी द्वारा किया गया।
विधायक जी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान और आम जनता के हित में काम करती है और सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी हित में काम करना चाहिए।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





