जनदर्शन में उठीं तीन स्थानीय समस्याएं, दलित अधिकार अभियान ने कलेक्टर को सौंपा आवेदन

{Pankaj Kurre}

जांजगीर-चांपा । दलित अधिकार अभियान संगठन के सदस्यों ने जनदर्शन में क्षेत्र की तीन प्रमुख स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपा। इसमें धरदेई वार्ड क्रमांक 01 धनवार पारा में सड़क निर्माण/मरम्मत, कोहका–धरदेई मार्ग स्थित डैम में पुल निर्माण तथा कोहका वार्ड क्रमांक 04 में स्ट्रीट लाइट एवं बिजली खंभों पर प्रकाश व्यवस्था की मांग शामिल है।


संगठन ने बताया कि धनवार पारा में सड़क की समस्या से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। वहीं कोहका–धरदेई मार्ग के डैम में पुल नहीं होने से बारिश के दौरान आवागमन प्रभावित होता है। कोहका वार्ड क्रमांक 04 में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने की समस्या भी प्रशासन के समक्ष रखी गई।

दिव्यांग साथी को प्रमाण पत्र बनवाने में किया सहयोग


जनदर्शन के बाद संगठन के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर दिव्यांग साथी अमरनाथ भैना के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में सहयोग किया। संगठन ने कहा कि जरूरतमंद एवं दिव्यांग लोगों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से जोड़ने के लिए आगे भी प्रयास जारी रहेंगे।

इस दौरान दलित अधिकार अभियान के उपाध्यक्ष भुपेश कुर्रे, सहसचिव अश्विनी कुमार भैना, सदस्य शाहिल कुर्रे, होरी लाल धनवार, राजेश कुमार धनवार, गोपाल प्रसाद धनवार एवं विक्रम भैना सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

संगठन ने कहा कि जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकार एवं सरकारी सुविधाओं से जोड़ने की पहल आगे भी जारी रहेगी।

इन्हें भी पढ़े