वृद्ध 65वर्षीय महिला ने महानदी में कुदकर दी जान
घटमडवा बैराज डेम के पास महानदी में तैरते मिली लाश
मदन खाण्डेकर
गिधौरी /ग्राम घटमडवा के बैराज डेम महानदी में गुरुवार दोपहर को एक अज्ञात बुजुर्ग महिला की लाश महानदी में तैरतै हुए वहां के ग्रामीण की नजर पडी और घटना की जानकारी गांव में दिया गया तथा आसपास के ग्रामीणों को जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार बहुरमति साहु पति स्व बाबुलाल साहु 65वर्ष ग्राम धरदेई थाना शिवरीनारायण निवासी अपने बेटा बहू अलगराम साहु के यहा ग्राम गिधौरी में आकर रह रही थी ।और गुरुवार को सुबह 10.11बजे के बीच घर से किसी बात को लेकर कही चली गई थी।और दोपहर ग्राम घटमडवा में महानदी बैराज डेम के पास बुजुर्ग महिला की लाश तैरतै हुये ग्रामीणों ने देखा ।और ग्राम कोटवार को सुचना दिया गया ।कोटवार द्वारा घटना की जानकारी गिधौरी पुलिस को दिया गया ।गिधौरी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर महानदी तैर रहे बुजुर्ग महिला की लाश को बाहर निकालकर शव की पहचान के लिएआसपास के लोगो को जानकारी दिया जिसमें कुछ देर बाद महिला की पहचान बहुरमति साहु पति स्व बाबुलाल साहु 65वर्ष ग्राम धरदेई थाना शिवरीनारायण निवासी के रूप में हुई।पुलिस द्वारा शव की पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है और गिधौरी पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। सुत्रों के अनुसार मृतिका बहुरमति साहु पति स्व बाबुलाल साहु 65वर्ष ग्राम धरदेई थाना शिवरीनारायण निवासी है हाल म़े अपने बेटाबहु के साथ ग्राम गिधौरी में रहते थे और बेटा बहु के साथ आये दिन लडाई झगड़ा हुआ
करता था किसी बात से घर परिवार से तंग आकर बुजुर्ग महिला ने यह कदम उठाया की गुरुवार को महानदी में कुदकर जान दे दी गई है । गिधौरी के गली मुहल्लों में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा चल रही है अब पुलिस इस मामले पर कहा पर पहुंच पाती है।और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला का खुलासा हो सकता है








