बस्तर महाराजा कमलचंद भंजदेव को रथ में पुनः बैठाने की मांग जोरों पर…राजस्व ग्राम पटेल सं                                 

 मुख्यमंत्री को दिया बस्तर में विशाल मिटिंग का न्यौता.. 


मदन खाण्डेकर

गिधौरी/बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव जी के आगवानी में कल दिनाँक 19.08.2026 को राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर बस्तर में होने वाले परंपरागत शाही दशहरा में बस्तर महाराजा के पूर्वज महारानी सहित माँ दन्तेश्वरी के साथ रथ में आसीन रहते थे पिता के देहांत के बाद महाराजा कमलचंद भंजदेव अविवाहित होने के कारण रथ में आसीन होने से वंचित रह गये थे, चुंकि वर्तमान में महाराजा विवाहित हो चुके हैं और समस्त प्रदेशवासियों को महारानी मिल चूकी है! जिस पर राजस्व ग्राम पटेल संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमण्डल नें मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपने महाराजा एवं महारानी को रथारूढ़ कराने का मांग रखते हुए ज्ञापन सौंपा है… संगठन की ओर से श्री कृष्णचरण पटेल प्रदेश प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष राजस्व ग्राम पटेल संघ बलौदाबाजार पक्ष रखते हुए बताया कि पूर्व में विगत वर्ष संगठन अपने राजा रानी को परंपरागत रूप से रथ में आसीन कराने का निवेदन करते हुए पांच घंटे तक मांग चला था जिस पर प्रशासन द्वारा विधिवत कार्यवाही कर राजा रानी को रथारूढ़ करने का आश्वासन और राजमाता के आदेश के बाद रथ आगे बढ़ पाया था !


संगठन ने सभी परिस्थितियों से माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए, संगठन के मासिक मानदेय , संवैधानिक अधिकार के साथ रथ में आसीन करने की मांग तेज हो गई है ! इसबार राजस्व ग्राम पटेल संघ अपने राजा रानी को रथ में बैठाने आर पार की लड़ाई में नजर आ रही है, इस हेतु संगठन ने इस बार बस्तर की पावन धरा पर ग्राम पटेलों की प्रादेशिक बैठक मुख्यमंत्री के आतिथ्य में आहूत करने का निर्णय लिया है जिस पर मुख्यमंत्री ने मुख्य आतिथ्य स्वीकार करते हुए जल्दी ही तिथि निर्धारित कर महाराजा के माध्यम से संगठन को साझा करने की बात कही है. मुख्यमंत्री निवास में मुख्य रूप से कृष्ण चरण पटेल जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, अनंत राम कश्यप संभागीय अध्यक्ष बस्तर,केशराम पंकज जिलाध्यक्ष सारंगढ़, कृष्णा जैन प्रांताध्यक्ष, राजेश चंद्राकर कार्य. प्रदेशअध्यक्ष अमर कश्यप अध्यक्ष शिवरीनारायण, ईश्वर पटेल, उपाध्यक्ष, दुर्गेश साहू अध्यक्ष टुण्डरा, शंकर साहू सचिव टुण्डरा, मुकेश्वर कश्यप, भानु साहू, राज साहू, कुंजराम रात्रे, बुलाकी राम, मोहन मंडावी, रामपाल यादव, गणेश चंदेल, मन्नूलाल साहू, मोहन गिलहरे, घनश्याम साहू, हेमंत कुर्रे, ज्ञान सिंह ठाकुर, पुरनसिंह ठाकुर, नंदकुमार, अवधेश, एवं संगठन के अन्य कर्मठ साथी भारी संख्या में उपस्थित रहें सभी ने माननीय मुख्यमंत्री एवं बस्तर महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव जी आभार व्यक्त किया…!

इन्हें भी पढ़े