छत्तीसगढ़ के इन जिले के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…14 बम गिराने का जिक्र..परिसर खाली कर जांच में जुटी पुलिस
(देवेश साहू)
रायपुर। छत्तीसगढ़ (CHHATTISGARH) में न्यायालयों (COURTS) को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला जारी है। सोमवार को बेमेतरा (BEMETRA) और बालोद (BALOD) जिला न्यायालय को ईमेल (EMAIL) के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरे मेल के बाद दोनों जगह एहतियातन न्यायालय परिसर को खाली कराकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिला कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर आए मेल में कोर्ट परिसर में 14 बम गिराने की धमकी दी गई है। मेल में तमिलनाडु (TAMILNADU) में अजीव कुमार (AJIV KUMAR) की हत्या का भी जिक्र किया गया है। धमकी मिलने के बाद न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल, डॉग स्क्वॉड (DOG SQUAD) और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर परिसर की सघन जांच में जुट गया।
वहीं बालोद जिला न्यायालय को भी कोर्ट के आधिकारिक ईमेल आईडी पर sourav_viswas21@hotmail.com नाम की आईडी से धमकी भरा मेल भेजा गया, जिसमें न्यायालय परिसर और जज के चेंबर को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और करीब चार घंटे तक पूरे परिसर की गहन तलाशी ली गई। हालांकि जांच के दौरान किसी प्रकार का बम या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

दोनों ही मामलों में पुलिस अब धमकी भरे ईमेल की साइबर जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किस व्यक्ति ने और कहां से भेजा है।
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि इससे पहले भी बलौदाबाजार (BALODABAZAR) जिला न्यायालय और बिलासपुर (BILASPUR) हाई कोर्ट (HIGH COURT) को तीसरे बार ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि जांच के दौरान कहीं भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली थी। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अब मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर ट्रेसिंग के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।


