साइबर सेल एवं चौकी गिरौदपुरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार
किराना दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाला शातिर आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी जिले में अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत, साइबर सेल बलौदाबाजार और पुलिस चौकी गिरौदपुरी की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए ग्राम मड़वा में हुई शटर तोड़कर नकदी चोरी की घटना के मुख्य आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।घटना का संक्षिप्त विवरण:दिनांक 13.06.2026 की रात्रि करीब 00:40 बजे ग्राम मड़वा निवासी प्रार्थी मोहर साय भारद्वाज के किराना दुकान का शटर और काउंटर का दराज तोड़कर दो अज्ञात चोरों द्वारा दराज में रखे ₹80,000/- नगद चोरी कर लिए गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी गिरौदपुरी में अपराध क्रमांक 120/2026, धारा 331(2),305(क) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता- घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम द्वारा प्रार्थी की दुकान तथा आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय ग्रामीणों व टुंडरा के नागरिकों को फुटेज दिखाए जाने पर, हुलिये के आधार पर एक संदेही की पहचान अनिल भारती निवासी टुंडरा के रूप में हुई।आरोपी की गिरफ्तारी एवं जब्ती*: पुलिस टीम द्वारा तत्काल संदेही अनिल भारती के निवास स्थान नगर टुंडरा में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। गवाहों के समक्ष कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर ₹1,880/- नगद तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर सी जी 10- ई पी -2701को जप्त किया गया है।
न्यायिक रिमांड और आगे की कार्रवाई*: आरोपी अनिल भारती को दिनांक 15.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिनांक 27.06.2026 तक के लिए ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण का दूसरा आरोपी वर्तमान में फरार है, जिसकी पतासाजी हेतु साइबर सेल और पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उक्त संपूर्ण त्वरित कार्रवाई में साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम तथा चौकी गिरौदपुरी पुलिस की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।गिरफ्तार आरोपी- अनिल भारती पिता अगर दास, उम्र 25 साल निवासी: नगर टुंडरा, थाना गिधौरी-टुंडरा,

मदन खाण्डेकर