प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के 14वे स्थापना दिवस 27 अगस्त के अवसर पर गूगल मीटिंग आयोजित किया गया बधाई एवं शुभकामनाएं दिए

रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पंजीयन क्रमांक 3933/ 27अगस्त 2012 के 14वे स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश भर के पदाधिकारी गण एक दूसरे को बधाई संदेश भेजकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दिए। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का विधिवत् पंजीयन 12अगस्त 2012को हुआ था। पूर्व में स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर से गिरौदपुरी धाम तक सतनाम संदेश यात्रा बाईक रैली निकाल कर गिरौदपुरी में समापन अवसर पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाता था। उक्त सतनाम संदेश यात्रा में प्रदेश भर से सामाजिक पदाधिकारी गण हजारों की संख्या में भाग लेते थे। जिसमें प्रमुख मांग बलौदा बाजार जिला का नाम गुरू घासीदास जी के नाम करने, सभी जिला मुख्यालय में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोलने, गिरौदपुरी बलौदा बाजार जिला सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश को नशा मुक्त घोषित करने, अनुसूचित जाति विशेष कंपोनेंट की राशि को अनुसूचित जाति वर्ग में ही खर्च करने सहित विधानसभा का नामकरण मिनीमाता जी के नाम रखने की प्रमुख मांग सम्मिलित हुआ करता था। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज सभी विचारधारा को लेकर चलने वाली पढ़ें लिखे बुद्धिजीवियों का सतनामी समाज का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है। जिसमें किसान मजदूर कर्मचारी अधिकारी सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है। संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले जी के एवं संरक्षक गण के मार्गदर्शन निरंतर रचनात्मक सृजनात्मक कार्य कर रहे हैं। समय और मौसम को ध्यान में रखते हुए 14वे स्थापना दिवस 27 अगस्त के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले के अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय वर्चुयल बैठक किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, महासचिव मोहन बंजारे प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे सहित जिला एवं ब्लॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण अपने विचार रखते हुए समाज और अधिक मजबूत करने के साथ शिक्षा को अधिक बढ़ावा देने पर बल दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बसंत अंचल , डी एल डहरिया, विजय बंजारे, वेंकट रमन पाटले, श्याम लाल सितारे, दिनेश लहरें, राजा लाल बंजारे, द्रौपदी जोशी, महिलाने, रेखराम बघेल, अमर सिंह जांगड़े, रामनारायण भारद्वाज, राकेश नारायण बंजारे राकेश घृतलहरे खरसिया,लता सोनवानी, माखन महिलांगे, तनूजा, हिराऊ,सहदेव जोशी, सुखनदन बघेल, महेंद्र, टंडन सहित युवा प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ एवं आजीवन सदस्य गण वर्चुअल मिटिंग में सम्मिलित हुए। सभी ने स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।


इन्हें भी पढ़े