कोरबा में रफ्तार का कहर: स्कॉर्पियो-बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की मौत

{Pankaj Kurre}

कोरबा । कुसमुण्डा थाना क्षेत्र के खोरडी मार्ग पर स्कॉर्पियो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुण्डा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़े