हड़हापारा में निकाली गई भगवान नरसिंहनाथ एवं भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा, वार्डवासी हुए शामिल

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर में कई वर्षों से होली त्यौहार को आदर्श होली मनाने कवायद किया जा रहा है, जिससे होली त्योहार को बिना नशा किये मनाया जा सकें। इसी के तहत नगर पंचायत कसडोल के वार्ड नं-07 हड़हापारा में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्षद भानु प्रताप साहू के नेतृत्व में आदर्श होली मनाया जा रहा है, आपको बता दे कि वार्ड पार्षद भानु प्रताप साहू की सक्रियता से लगातार वार्ड में विकास कार्य हो रहा है, साथ ही पूरे नगर में एक आदर्श वार्ड के रूप विकसित हड़हापारा में पार्षद की सक्रियता से इस वर्ष भी आदर्श होली मनाया जायेगा। उल्लेखनीय है कि सोमवार को वार्डवासियों के सहयोग से पार्षद के नेतृत्व में सुबह होलिका दहन स्थल पर साफ-सफाई कार्य कराया गया।

इसके बाद दोपहर 2 बजे वार्ड के महामाया चौक से पूरे वार्ड में भव्य भगवान नरसिंहनाथ एवं भक्त प्रहलाद की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पार्षद और वार्डवासियों द्वारा आमजनों से आवाहन किया कि यह एक धार्मिक त्यौहार बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है, सभी नगरवासियों को आदर्श होली बिना नशा के मनाकर एक मिसाल कायम करना है, शोभायात्रा के दौरान, पार्षद भानु प्रताप साहू, रमेश साहू, पंडित, दीप नारायण, ओमप्रकाश साहू, भाऊ राम कैवर्त्य, मानसाय कैवर्त्य, बारीमती, दुलौरिन साहू, राम बाई, राधा साहू, बुधवारा, लष्मीन, संतना सहित नगर के गणमान्य महिलायें पुरूष मौजूद रहें।