आदर्श होली मनाने भगवान नरसिंहनाथ एवं भक्त प्रहलाद की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

कसडोल। आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कसडोल नगर में भगवान नरसिंहनाथ एवं भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा भव्य रूप से निकाला गया। आपको बता दे कि आदर्श होली संचालन समिति द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ नगर में शोभायात्रा निकालकर आमजनों से आवाहन किया कि यह एक धार्मिक त्यौहार बुराई में अच्छाई की जीत का त्यौहार है, सभी नगरवासियों को आदर्श होली बिना नशा के मनाकर एक मिसाल कायम करना है।

शोभायात्रा के दौरान आदर्श होली संचालन समिति, गायत्री परिवार, भगवती मानव कल्याण संगठन, नगर अध्यक्ष नागेश्वर साहू, जितेंद्र पटेल, दिनेश साहू, पार्षद भानु प्रताप साहू, गोरेलाल तिवारी पार्षद पुनेश्वर मिश्रा, अनिल धीवर, दिलीप निर्मलकर, अशोक साहू, लक्ष्मी साहू, जीतराम साहू, पूर्व किसान समिति अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूदा रहें।

 






इन्हें भी पढ़े