भाजपा मंडल कसडोल एवं नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा संपन्न
कसडोल। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कसडोल एवं नगर पंचायत कसडोल के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह भव्य तिरंगा यात्रा शहीद संतराम साहू स्मृति स्थल से प्रारंभ होकर कसडोल नगर के गौरव पथ से होते हुए बजरंग चौक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं, नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ पूरा कसडोल नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

यह रहें प्रमुख रूप से मौजूद…
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. अजय राव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी, श्रीमती श्याम बाई साहू, राजकुमार जायसवाल, डॉ. सुदीप मानिकपुरी, दिलहरण जायसवाल, नागेश्वर साहू, सरिता जायसवाल, शीला वर्मा, गोटिलाल साहू, राजेंद्र श्रीवास, शनि यादव, रविकांत बंजारे, खम्हन वर्मा, निर्मला साहू, राजेश साहू, पुनेश्वर मिश्रा, अजय साहू, रामा धीवर, संजय साहू, मंजू बंजारे, भगवती साहू, शकुंतला पटेल, चन्द्रिका वैष्णव, श्री यादव, अजय श्रीवास, कमल कैवर्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





