आत्मानंद स्कूल में रिस्वतखोरी के लग रहें आरोप, डीईओ के पास हुआ शिकायत
(MITHLESH VERMA)
सुहेला। जिले के सिमगा विकासखंड स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सुहेला में दाखिल के लिए रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस संदर्भ में जिला इकाई के उपाध्यक्ष केशव राम साहू और सचिव इंद्रजीत साहू ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिला शिक्षा अधिकारी को एक शिकायत पत्र सौंपा है।

शिकायत में कहा गया है कि ग्राम सुहेला थाना व तहसील सुहेला विकास खंड सीमगा जिला बालोदाबाजार भाठापारा छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कुल संचालित है जहां दाखिला लेने के लिए प्रभारी प्राचार्य दानेश्वर कोसले एवं शिक्षक चंद्रभूषण मांडले के द्वारा पैसा मांग किया जाता है तथा पैसा दिए जाने पर ही स्कुल में दाखिला लिया जाता है इस वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र में कक्षा 1 एवं 2 में भर्ती लेने के लिए पालकों से प्रभारी प्राचार्य दानेश्वर कोसले एवं शिक्षक चंद्रभूषण मांडले द्वारा पैसा लिया गया है जिसका सबूत स्वरुप एक छात्र के पालक द्वारा लिखित आवेदन शिवसेना सचिव जिला बालोदाबाजार को दिया गया एवं ऑडियो भी उपलब्ध है l शिवसेना ने त्वरित कार्यवाही की मांग किए हैं l

स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कुल के प्रभारी प्राचार्य दानेश्वर कोसले ने बताया मेरे वॉटसअप मेसेज में पेपर कटिंग मिला उसमे पढ़ हू मैं मेरे ऊपर आरोप लगाया गया है कि लेन देन करके एडमिशन लिए हैं करके ये बेबुनियाद है इसके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं इसके बारे कुछ जानता नहीं और एक आया था इन्द्रजीत साहू करके मेरे पास पंद्रह बीस रोज पहले मुलाकात करना है कहके की सर यहां एडमिशन पैसा लेन देन करके लिया जाता है इसके बारे में कोई आइडिया नहीं कहके उसको बताया सर आपके अधीनस्थ कर्मचारी है वो मांडले सर उनका नाम बताया फिर , जानकारी है तो पूछ के बताऊँगा करके बोला मैं फिर अगले दिन उनसे बातचीत किया तो बताया मैं इसके बारे कुछ नहीं जानता वो सब बोल रहे है बकवास बात है l करके बताया गया है l

शिक्षक चंद्रभूषण मांडले ने बताया ये सभी आरोप जो है बिल्कुल निराधार है झूठ है ये जबरदस्ती का आरोप लगाया जा रहा है, बच्चों के प्रवेश मे मेरा कोई गतिविधि नहीं है व्यक्ती संपर्क कर लेता है किसी से कोई चीज़ पूछ लेता है लेकिन सर्वे सर्वा तो प्राचार्य सर हैं उनके बिना अनुमती के कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं होती l बताया गया है
जिला शिक्षा अधिकारी बालोदाबाजार हिमांशु भारती ने फोन पर बताया कि संज्ञान मे आ गया है जांच अधिकारी नियुक्त हो गए हैं जांच के आधार पर कार्यवाही करेंगे। इस शिकायत के बाद, सभी की निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी पर हैं कि वे इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और क्या उचित कदम उठाते हैं। शिक्षा का क्षेत्र सभी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा।









