गौ हत्या कर चमड़ी लेकर निकला असामाजिक तत्व, गौ सेवकों मे आक्रोश का माहौल, ग्राम कोट का मामला

(रौनक साहू)

कसडोल। थानांतर्गत ग्राम कोट (क) के स्कूल के समीप गुरुवार की दरमियानी रात गौ हत्यारों ने गौ हत्या कर चमड़ी लेकर असामाजिक तत्व फरार हो गए। इधर सूचना पर पहुंचे गौ सेवकों ने कसडोल थाने में सूचना दी। फिलहाल इस घटना से गौ सेवकों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है, फिलहाल मौके पर पहुंची कसडोल पुलिस जांच में जुट गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार लगातार क्षेत्र में गौ की तस्करी की जा रही है, साथ ही गौ मांस बेचा जा रहा है, इधर अभी गौ सेवकों ने गौ माता के सम्मान आह्वान के तहत सोमवार को नगर के विभिन्न संगठनों एवं जागरूक नागरिकों द्वारा तहसीलदार विवेक पटेल को गौ वंश की रक्षा एवं संरक्षण हेतु राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा गया। और मांग किया कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए लेकिन इधर गौ माता की हत्या फिर मांस लेकर फरार होने की घटना से गौ सेवकों में आक्रोश व्याप्त है, माधव गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष नागेश्वर साहू और सचिव भानु प्रताप साहू ने कहा कि पुलिस प्रशासन ऐसे गौ हत्यारों के खिलाफ जांच कर कठोर कार्रवाई करें जिससे इस प्रकार की कृत्य का पुनरावृत्ति न हो। नहीं तो संगठन द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

इन्हें भी पढ़े