12वीं में सौम्या श्रीवास्तव ने 70% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। विद्या निकेतन स्कूल पामगढ़ की छात्रा सौम्या श्रीवास्तव ने कक्षा 12वीं (कॉमर्स) में 70% अंक प्राप्त कर स्कूल, परिवार और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही परिजनों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
सौम्या की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और नियमित अध्ययन का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने सौम्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


