कलाकारों ने राज्य अलंकरण सम्मानित डॉ हृदय प्रकाश अनंत को पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुना, प्रदेशभर के कलाकारों में खुशी का माहौल, प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया फैसला
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। कलाकारों के प्रदेश स्तरीय पंजीकृत संगठन ,सतनाम संस्कृति एवं संगीत अकादमी छग,की प्रदेश स्तरीय बैठक वृंदावन भवन रायपुर में गुरुवार को आयोजित हुई, बैठक मे सर्वसम्मति से, छ्ग शासन द्वारा राज्य अलंकरण सम्मानित डॉ हृदय प्रकाश अनंत की विगत कार्य,सेवा,सक्रियता,को देखते हुए प्रदेश भर के कलाकारों ने फिर से विश्वास जताते हुए सर्वमान्य रूप से पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
इस बार महिला कलाकारों की प्रतिनिधितव और सक्रियता को बढ़ाने हेतु महिला प्रकोष्ठ का गठन करते हुए अध्यक्ष पद पर ललिता सोनवानी को मनोनीत किया गया,पूर्व के सभी पदाधिकारी को यथावत रखते हुए प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी की सूची निम्नानुसार घोषित की गई है,
सरक्षक- यशवंत सतनामी
संरक्षक:-अधिवक्ता भगत गुलेरी
संरक्षक :- एच डी रात्रे
संरक्षक:- डॉ हरगोविंद कोसले
संरक्षक:- राजेन्द्र रंगीला
सरक्षक, संतोष धृतलहरे गिरोद
प्रदेश अध्यक्ष:- हृदय प्रकाश अनंत
अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ)- ललिता सोनवानी
उपाध्यक्ष:- पद्मश्री डॉ उषा बारले एवं शिवा जांगड़े
सचिव:- पंडित द्वारका बर्मन
अमित कमल कोशले
कोषाध्यक्ष:- चंदन बांधे
सहसचिव:- दिलीप नवरत्न, रमेश घोषले
विधि सलाहकार:- अधिवक्ता दिनेश गायकवाड़
इस अवसर पर पदमश्री डॉ उषा बारले, यशवन्त सतनामी, द्वारिका बर्मन, भगत गुलेरी, राजेंद्र रंगीला,चंदन बांधे, वीरेंद्र चतुर्वेदी, श्याम कूटेलिहा, अमित कमल कौशले, शशि रंगीला, धनीराम चाँदने, डॉ रोहित डहरिया, डॉ हरगोविंद कोशले,दिलीप नवरत्न,गोफे लाल गेंदले,रोहित रत्नाकर, राम लहरें,रामबिलास खूंटे, पंडित राम जोशी,रमेश घोंसले शिवा जांगड़े, मनोज आदिल सनम टंडन,संजय नारंग, किस कुर्रे, राजेश बंजारे विजय मनहर, सतवन टंडन, बल्लु राजा,मिलन रंगीला,किरन भारती, जानकी गुलेरी,माहि नवरगे, माधुरी डहरिया जांगड़े, शारदा चन्दन राम अवतार मयारु,फुलमनी चंद्राकर,दास मनोहर, शशि सतनामी,दिनेश गायकवाड़ दिनेश चेलक,ताम्ररघु बांधे दुष्यंत खूंटे, विजय भाष्कर,जेडी बादल प्रभु दयाल मिरि, राजा परदेशिया विनोद बर्वे किस्मत भारती,हरबंश कुर्रे, बलभद्र लहरे, राम सिंह,जनक राम चतुरवेदी भरथरी भाष्कर, संतोष जोशी, अगरमानदास संतोष गवाइहा लिखन गिलहरे ऋषि कुर्रे, दीनदयाल कुर्रे मोहन सोनपुर, अमर मारकंडे, चन्द्रिका भारती,सुकमत जयपाल टंडन, आइना नरेश चेलक राजकुमार मिरि साधुराम अनंत सहित प्रदेश भर के सभी लोकप्रिय सक्रिय कलाकारगण उपस्थित रहें,
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने कलाकारों की हित मे पूरी सक्रियता से कार्य करने, मानदेय और ग्रेडशन मे सुधार कराने के लिए संस्कृति विभाग और शासन से उचित रूप से मांग करने की संकल्प लिया।









