खिलाड़ी राघवेंद्र ने इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम की जांच के लिए पीएमओ को लिखा पत्र

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल में अधोसंरचना मद से निर्मित 5 करोड़ की लागत से बनी इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम में निर्माण सम्बन्धी अनियमितताओ एवं गुडवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के लिए नगर के खिलाड़ी राघवेन्द्र पवार ने पीएमओ नई दिल्ली को पत्र लिखा है, श्री पवार ने बताया कि नपा द्वारा निर्मित उक्त स्टेडियम वर्तमान में खिलाड़ियों के उपयोग हेतु उपयुक्त स्थिति में नहीं है करोड़ों की लागत से बनी स्टेडियम की टीन शेड बार-बार उड़ जाता है, साथ ही कई जगहों पर छेद हो जाने से वर्षा का पानी स्टेडियम के अंदर टपक रहा है , करोड़ों रुपए की लागत से स्थापित वुडन फ्लोरिंग पानी एवं नमी के कारण खराब एवं सड़ने लगी है इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था नहीं है अनेक स्थानों पर दरारें हैं खिलाड़ियों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है स्टेडियम परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से कोई व्यवस्था नहीं है आउटडोर मैदान में लेबलिंग नहीं है।


जिससे खेल गतिविधियों का संचालन कर पाना कठिन है स्टेडियम में देखरेख का अभाव है इस सम्बंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया पर आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई । पवार ने बताया कि कसडोल विकासखंड एक आदिवासी एवं ग्रामीण अंचल है जहां अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी निवास करते हैं पर स्टेडियम की स्थिति के कारण खेल प्रतिभाएं प्रभावित हो रही है इस सम्बंध में पवार ने स्वतंत्र एवं सक्षम एजेंसी से उच्च स्तरीय तकनीकी एव वित्तीय जांच की मांग एवं साथ ही स्टेडियम की आवश्यक मरम्मत एवं उन्नयन कराकर इसे खिलाड़ियों के उपयोग हेतु शीघ्र सुचारू रूप से संचालित करने का आग्रह पी एम ओ नई दिल्ली से की है।

इन्हें भी पढ़े