आत्मानंद स्कूल नकल कांड, ABVP ने 45 डिग्री तापमान में 2 घंटे किया प्रदर्शन, BEO के आश्वासन पर सौंपा ज्ञापन
(देवेश साहू)
कसडोल। कसडोल स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित ओपन बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल में 10वीं कक्षा की एक छात्रा द्वारा शिक्षकों के संरक्षण में खुलेआम नकल करने और उसका वीडियो वायरल होने के विरोध में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कसडोल इकाई द्वारा उग्र आंदोलन किया गया। भयंकर गर्मी में 2 घंटे चला प्रदर्शनक्षेत्र में चल रही 45 डिग्री सेल्सियस की भीषण गर्मी और तपती धूप की परवाह न करते हुए एबीवीपी के दर्जनों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने परीक्षा व्यवस्था की शुचिता भंग करने वाले दोषी शिक्षकों और केंद्र प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“2 घंटे तक चला आंदोलन, प्रदर्शनकारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच तीखी बहस”
BEO के आश्वासन पर शांत हुआ आंदोलनआंदोलन की उग्रता और कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने हस्तक्षेप किया। BEO द्वारा इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी शिक्षकों व संबंधितों पर तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के ठोस आश्वासन के बाद परिषद ने आंदोलन को विराम दिया। इसके पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के नाम BEO को ज्ञापन सौंपा गया
भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: मलय साहू
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के जिला संयोजक मलय साहू ने कहा, “आत्मानंद जैसे प्रतिष्ठित विद्यालय में शिक्षकों के संरक्षण में खुलेआम नकल होना बेहद शर्मनाक है। यह उन मेहनती छात्रों के भविष्य पर कुठाराघात है जो दिन-रात पढ़ाई करते हैं। अगर जल्द ही दोषियों को निलंबित नहीं किया गया, तो एबीवीपी उग्र जिला स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
“इन कार्यकर्ताओं की रही विशेष उपस्थिति
आंदोलन और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक मलय साहू, एस.के. चिलक, प्रभात तिलक, गौतम साहू, मयंक साहू, अमित केसरी, नंदन निर्मलकर, प्रमोद साहू, अनुज, आकाश, जयंत, उज्जवल दीवान, निखिल साहू, नवीन साहू सहित सुधांशु साहू ,हिमांशु , अभाविप के भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे।


