समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रुप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

 

देवेश साहू 

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती* है। “समाधान सेल” के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।

इसी तारतम्य में आज दिनांक 06.09.2025 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना सिटी कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा ग्राम दशरमा रोड में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब ले जाते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹3500 कीमत मूल्य का 35 नग देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

 

आरोपी- अमर सिंह रात्रे उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम अछोली थाना पलारी