भीम आर्मी और सतनामी समाज ने मंडल रेल प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
(पंकज कुर्रे)
जांजगीर चांपा / भीम आर्मी जिला इकाई जांजगीर और अकलतरा के सतनामी समाज के डॉ अंबेडकर विचार युवा संगठन के सदस्यों ने संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के जन्म दिवस 18 दिसंबर 2025 को छत्तीसगढ़ के सभी रेलवे स्टेशनों पर पंथी गीत प्रसारित करने के लिए द.पू.म. रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राजमल खोईवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जांजगीर चांपा जिला के सभी रेलवे स्टेशनों, कोटमिशोनार, अकलतरा, कापन, नैला, और चांपा व अन्य स्टेशनों में भी पंथी गीत का प्रसारण किया जाए।

ज्ञापन सौंपने कुंवर ओगरे, सुरेंदर लहरे, दीपक मनहर, निक्कू कुमार पाटले, बृजेश राय, छोटू सोनवानी, धीरेंद्र जांगड़े, अनिल मिरी, और अन्य सामाजिक व्यक्ति उपस्थित थे।









