शिवरीनारायण में भोजली प्रतियोगिता का आयोजन, रिया केवट ने हासिल किया प्रथम स्थान
मदन खाण्डेकर
शिवरीनारायण। नगर में शनिवार को शिवरीनारायण महानदी महाआरती समिति द्वारा चौपाटी, महानदी महाआरती घाट में भव्य भोजली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नगर की महिलाओं एवं युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पारंपरिक भोजली को आकर्षक रूप देकर छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को जीवंत किया।
प्रतियोगिता में रिया केवट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वंशिका श्रीवास ने द्वितीय एवं लेखबाई कश्यप ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को क्रमशः ₹2100, ₹1100 एवं ₹700 की नगद पुरस्कार नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत द्वारा राशि प्रदान की गई जिसे अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया
प्रतियोगिता में कुल 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया
पुरस्कार वितरण समारोह में प्रथम पुरस्कार शरद पाण्डेय, धनंजय सिंह ठाकुर एवं किरण कटकवार द्वारा, द्वितीय पुरस्कार उदयराम केवट, ओम प्रकाश शर्मा एवं सुधीर मिश्रा द्वारा तथा तृतीय पुरस्कार सत्यनारायण सारथी द्वारा प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल के सदस्य शरद पाण्डेय, कपिल कश्यप एवं श्रीमती किरण कटकवार द्वारा किया गया।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य भोजली पर्व की पारंपरिक लोक संस्कृति को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना रहा। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का विशेष सहयोग रहा








