प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज प्रदेश स्तरीय बैठक 4 सितंबर को मड़वा गिरौदपुरी धाम में

(नीलकमल आजाद)


सतनाम धर्मशाला मड़वा में बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का जयंती मनाया जाएगा।

गिधौरी। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा भादो अष्टमी के अवसर पर गिरौदपुरी धाम में गुरु बालक दास जी के जन्म जयंती के अवसर पर होने वाले अर्धवार्षिक मेला के अवसर पर प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला व पदाधिकारीयों का आवश्यक बैठक सतनाम धर्मशाला मडवा में 4 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से बैठक रखा गया है। अष्टमी के अवसर पर गुरु बालक दास जी के जयंती सतनाम धर्मशाला मड़वा में प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में मनाया जाएगा। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा बैठक में आगामी कार्य योजना एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया जाएगा।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री कृष्णा कोशले ने अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होने की अपील किया है।


इन्हें भी पढ़े