27छात्राओं को किया साइकिल का वितरण

(नीलकमल आजाद)

पलारी।  छत्तीसगढ़ सरकार में छात्राओं के लिए चल रही सरस्वती साइकिल योजना से शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्द्रावन की छात्राएं लाभान्वित हुई। सरस्वती साईकिल योजनांतर्गत 27 छात्राओं को साईकिल वितरण किया। संरक्षक नीलकमल आजाद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य शासन छात्राओं के लिए सरस्वती साइकिल योजना चला रही है।

सरस्वती साइकिल योजना के तहत 9 वीं कक्षा में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग और अन्य वर्ग के बीपीएल परिवार की बालिकाओं को साइकिल दी जाती है। यह एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो न सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह आसान हो जाती है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच रुपेन्द्र चतुर्व शाला विकास प्रबंधन समिति अध्यक्ष रेवा राम चतुर्वेदी शाला संरक्षक नीलकमल प्राचार्य अशोक कुमार वर्मा पालक सदस्य देवचरण चतुर्वेदी श्रीमती सरोज सोनवानी श्रिमती पूनम धीवर शिक्षिका सावित्री ब्याख्याता हुलेश साहू एवं शाला के समस्त शिक्षक शिक्षिका व ग्रामीण जन मौजूद रहे।