विकासखंड स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह चैतन्य कॉलेज पामगढ़ में हुआ आयोजित, पामगढ़ विधायक समेत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि अधिकारीगण हुए शामिल
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। शिक्षा विभाग पामगढ विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहन कौशिक व समस्त स्टाॅप द्वारा विकासखंड के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ को शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को चैतन्य कॉलेज पामगढ़ में सैकड़ो शिक्षकों उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।
विभिन्न क्षेत्र जैसे – बोलेगा बचपन,समर कैंप न्योता भोज जवाहर नवोदय विद्यालय तैयारी उत्कृष्ट हाई स्कूल हायर सेकेंड्री परीक्षा परिणाम शिक्षा सप्ताह तिरंगा यात्रा अंगना म शिक्षा जाति प्रमाण पत्र एफ एल एन विनोबा एप प्रिंटरीच वातावरण कबाड से जुगाड एंस्पायर अवार्ड टैलेंट तिहार प्रतिभा को पंख मस्ती की पाठशाला एक पेड मां के नाम पुस्तक दान महादान मुस्कान पुस्तकालय खेल जादुई पिटारा बालवाडी ईको क्लब बालवाडी उत्कृष्ट सी एफ सी उत्कृष्ट शिक्षक बैगलेश डे एन एम एम एन ए एस आदि पर और सत्र- 2023-24 सेवानिवृत शिक्षक शिक्षिकाओ को साल श्रीफल पेन मोमेंटो व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस बीच महामाया स्कूल पामगढ़ के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम को शेषराज हरवंश अंबेश जांगड़े गुलाब सिंह चंदेल सहायक कलेक्टर अधिकारी समेत अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम मे शेषराज हरबंश विधायक पामगढ, पुर्व विधायक इंदू बंजारे, पूर्व विधायक अंबेश जांगडे, गुलाब सिंह चंदेल भाजपा जिला अध्यक्ष , चंद्रकांत तिवारी सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल, तेरस यादव नगर पंचायत अध्यक्ष पामगढ, रमेश खरे, नीरज खुंटे ,हृदय अनंत , कल्याण बर्मन, घासीराम चौहान , धीरेंद्र योगी , डी पी अधिकारी सहायक कलेक्टर जांजगीर चांपा , तहसीलदार बजरंग लाल साहू मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ, कमल निराला शिक्षा विद ,अश्वनी दिनकर डिप्टी मैनेजर एचडी एफ सी पामगढ पंकज कुर्रे , जे डी ऑटोनेशन (टाटा मोटर्स) जांजगीर उपस्थित रहे इस कार्य में कमल सिंह निराला और अश्वनी दिनकर का विशेष सहयोग रहा ।










