बसपा प्रदेश महासचिव डॉ. रोहित डहरिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) डॉ. रोहित डहरिया का जन्मदिन स्थानीय रेस्ट हाउस, पामगढ़ में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विधानसभा पामगढ़ एवं अकलतरा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा डॉ. डहरिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से बसपा जिलाध्यक्ष कमला प्रसाद खुटे, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रकांत डहरिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष दरस राम सांडे, विधानसभा प्रभारी सनत ज्वाला, विधानसभा उपाध्यक्ष अनिरुद्ध श्रीवास, अकलतरा विधानसभा महासचिव मनीष लहरे, आकाश लहरे, राकेश टंडन, कृष्णा रात्रे, रोहित रत्नाकर, श्रीराम लहरे, जीवन तेंद्र, रामसिंह बंजारे, लव कुमार दिवाकर, रविराज काठे, सुश्री देविका काठवाड़े, राजेश्वर रत्नाकर (BVF), हुलास दिवाकर, मनोज खरे, विजय दिवाकर, संजय रत्नाकर, अनुज कुर्रे, शोभाराम कुर्रे, नारायण टंडन,श्री कमलेश सोनवानी, प्रेम जांगड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी उपस्थित साथियों ने केक काटकर डॉ. रोहित डहरिया जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए समाज के प्रति उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम का समापन बहुजन समाज के महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक न्याय, समानता एवं भाईचारे के संदेश के साथ किया गया।

इन्हें भी पढ़े