ग्राम गिधपुरी में उल्टी- दस्त का आया मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों की जा रही जांच

(हेमंत बघेल)

बलौदाबाजार/गिधपुरी। पलारी ब्लॉक के गिधपुरी (Gidhpuri) गांव में दूषित पानी की आपूर्ति के कारण उल्टी-दस्त के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिनों में गांव में डायरिया(Diarrhea) से 22 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 6 नए मामले सामने आए हैं। फिलहाल 10 पीड़ितों का उपचार उनके घर पर ही किया जा रहा है, जबकि अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर जांच में पता चला है कि नल जल का पानी दूषित होने के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार गांव और अस्पताल का दौरा कर रहे हैं। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे दूषित पानी का सेवन न करें और पानी को उबालकर पीएं।

पलारी विकासखंड में नही थम रहा उल्टी दस्त का मामला…

पलारी ब्लॉक में उल्टी-दस्त के मामलों में वृद्धि थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द इस समस्या पर काबू पाया जा सके। वही बीएमओ डॉ बी एस ध्रुव ने बताया कि ग्राम गिधपुरी में उल्टी दस्त के मामले है पर स्थिति नियंत्रण पर है, गुरुवार को 6 मरीज आए थे जिनका उपचार के बाद छुट्टी कर दिया गया है,वही गांव में पानी टंकी के नीचे का वाल लीकेज है जो पाइप लाइन में पानी की आपूर्ति उसी से हो रहा है जो बारिश के गंदे पानी का भी सप्लाई हो रहा है जिससे लोग दूषित पानी पीकर बीमार पड़ रहे हैं।






इन्हें भी पढ़े