अटल परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया वर्चुअल उद्घाटन, सुशासन सप्ताह के तहत 40 मिला आवेदन, 28 त्वरित निराकृत, 12 पर जांच जारी

(रौनक साहू)

कसडोल। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ के 115 निकायों में नवनिर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण गुरुवार को किया गया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वर्चुअली उद्घाटन किया। इस लोकार्पण कार्यक्रम से कसडोल सहित राज्य के अन्य 115 नगरीय निकाय भी वर्चुअली जुड़े। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VIDEO CONFERENCE) के माध्यम से सभी परिसरों का एक साथ उद्घाटन किया। कसडोल (KASDOL) में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाउपाध्यक्ष नंद वर्मा, जिला मंत्री मेलाराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू, नपा उपाध्यक्ष डॉ सुदीप मानिकपुरी सहित अन्य वक्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता और देश के विकास को नई दिशा देने वाली कई योजनाओं के प्रणेता थे। इसके अलावा वाजपेयी अजातशत्रु थे जिनका किसी भी अन्य नेताओं से कोई बैर नही रहा। इसके अलावा पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने सभा को संबोधन में कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार में नगर में विकास होगा।

वार्डवासियों के मांग के अनुरूप कार्य किया जायेगा। साथ ही नपा अध्यक्ष श्री साहू ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री का आभार जताया कि उनके द्वारा हाल ही में अधोसंरचना के तहत लाखों का कार्य स्वीकृति किया गया। साथ ही श्री साहू ने कहा कि अब आमजनों को रिंग रोड और कॉलेज रोड में जगमग लाइट (LIGHT) से आवागमन में सहूलियत मिलेगा। इसके अलावा सुशासन कार्यक्रम के तहत लगें स्टॉल में नपा उपाध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने कृषि, खाद्य, नगर पंचायत और महिला बाल विकास के अधिकारियों से राशनकार्ड, किसान सम्मान निधि, आवास सहित अन्य मामलों की जानकारी लिया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्याम बाई साहू, पूर्व पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि संतोष वैष्णव, प्रदेश मंत्री मोरध्वज पैकरा, पनका समाज प्रदेशाध्यक्ष भरतदास मानिकपुरी, जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा सत्यनारायण पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश निराला, पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष दिलहरण जायसवाल, गणेश शंकर साहू, रामचन्द्र ध्रुव, गोटिलाल साहू, अनिल श्रीवास, सीएमओ मनीष वारे सहित सभापति पार्षद मौजूद रहें।

“सुशासन तिहार में मिला 40 आवेदन”

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान वार्डवासियों के द्वारा सुशासन तिहार के दौरान कुल 40 आवेदन वार्डवासियों द्वारा दिया गया। जिसमें तकरीबन 28 आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही 12 आवेदन पर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही गई। आपको बता दे कि वार्डवासियों ने ज्यादातर शिकायत पत्र आवास, राशनकार्ड (RATION CARD), महतारी वंदन योजना सहित अन्य मामलों पर आवेदन दिया था।






इन्हें भी पढ़े