बढ़ती महंगाई व गैस सिलेंडर के दामों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

(देवेश साहू)

बलौदाबाजार। बढ़ती महंगाई तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर (GAS CYLINDER) के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (DISTRICT CONGRESS COMMITTEE) के तत्वावधान में रविवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार (CENTRAL GOVERNMENT) के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देश के प्रधानमंत्री (PRIME MINISTER) नरेन्द्र मोदी (NARENDRA MODI) का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा (BJP) सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की आम जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से गरीब, मध्यम वर्ग, मजदूर, किसान तथा छोटे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं से ध्यान हटाकर केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ (CHHATTISGARH) के दुर्ग (DURG) जिले में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आना बेहद चिंताजनक है, जिसमें भाजपा से जुड़े व्यक्ति का नाम सामने आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच कराने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार आम जनता को राहत देने में विफल रहती है तो कांग्रेस पार्टी जनता के हित में आगे भी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे(SUMITRA GHRITLAHRE) , कसडोल  (KASDOL) विधायक संदीप साहू (SANDEEP SAHU) , कृषक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष प्रवीण सेन, ग्रामीण अध्यक्ष दीपक साहू, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरी भृगु, जनपद सदस्य आर्यन शुक्ला, संतोष तिवारी, सुभाष राव, नीरज बांधे, जीतेन्द्र नवरत्न, समीर अग्रवाल, पिंटू वर्मा, नेता प्रतिपक्ष सलमान शेख, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा, रविंद्र नामदेव, राजेश साहू, रिंकू वर्मा, सुनील कुर्रे, ब्लॉक अध्यक्ष भानु वर्मा, राहुल नेगी, जयसिंह ठाकुर, अजय भारती, शैलेन्द्र ध्रुव, संतोष खिलावन जायसवाल, मनीष साहू, दिलीप सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।






इन्हें भी पढ़े