संयुक्त शासकीय विद्यालय हड़हापारा में पार्षद भानु प्रताप ने किया ध्वजारोहण, आजादी के संघर्षों को बताया

कसडोल। नगर पंचायत कसडोल के हड़हापारा के संयुक्त शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय में वार्ड के पार्षद भानु प्रताप साहू ने शुक्रवार को 80वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वप्रथम वार्ड में प्रभात फेरी निकाला गया। इसके बाद भारत माता और माँ सरस्वती का चरण वंदन कर शाला प्रांगण में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दिया गया। तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद राजकीय गीत स्कूली छात्रों द्वारा संबोधन किया गया। इस दौरान श्री साहू का विद्यालय के प्रधानपाठिका हेमिन श्रीवास और शाला विकास समिति के अध्यक्ष रामनारायण साहू और संरक्षक रमेश साहू का शिक्षक और शिक्षिका द्वारा पुष्पगुच्छ और वंदन से स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यालय के नन्हें मुंन्हे बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन भी किया।


वही कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने अपने संबोधन में कहा कि आज कई वर्षो के संघर्ष के बाद भारत देश को ब्रिटिश सरकार से आजादी मिला। और इसी दिन 15 अगस्त 1947 को इंडिपेंडेंस एक्ट पारित कर भारत को पूर्ण आजाद देश घोषित किया गया। श्री साहू ने आगे कहा कि भारत देश की आजादी पर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर जवानों का मुख्य योगदान रहा।


जिसके कारण ही भारत देश आजाद होकर आज खुले हवाओं में स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। श्री साहू ने आगे कहा कि वार्ड में जो आशीर्वाद वार्डवासियों द्वारा दिया गया उसमें शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास किया जा रहा है, लगातार वार्ड में कार्य चल रहे है, साथ ही वार्ड के गरीब परिवारों का लगातार राशनकार्ड बनाया जा रहा है, वार्डवासियों की सुविधा के मद्देनगर वार्ड में राशन दुकान खुलवाया गया है, जिससे वार्डवासियों को अब मोहल्ले में ही राशन मिल रहा है, लगातार स्कूल के शिक्षकों की मांग पर रसोई भवन और अहाता भी श्री साहू द्वारा स्वीकृत कराया गया है, साथ ही श्री साहू ने बताया कि अभी वार्ड में नाली और सीसी सड़क का निर्माण भी गतिमान है, पार्षद श्री साहू ने वार्ड के स्कूल को सुरक्षित, शिक्षित और समृद्ध बनाने का भी आव्हान किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, जनभागीदारी के अध्यक्ष रामनारायण साहू, संरक्षक रमेश साहू सहित वार्डवासी मौजूद रहें।

इन्हें भी पढ़े