कृषि विभाग के सभापति निर्वाचित हुए देव सिंह, कार्यकर्ताओं में हर्ष

(हेमंत बघेल)

कसडोल। जनपद पंचायत कसडोल के क्षेत्र क्रमांक 25 के जनपद सदस्य देव सिंह यादव उर्फ बूटी को जनपद पंचायत कसडोल के कृषि विभाग के सभापति निर्वाचित किया गया है। आपको बता दे कि श्री यादव विकासखंड के ग्राम भानपुर से ताल्लुक रखते है, साथ ही चुनावी मैदान में श्री यादव ने काफी सक्रियता के साथ चुनाव जीता था श्री यादव के निर्वाचित होने पर जनपद अध्यक्ष कुसुमलता पैकरा, जनपद उपाध्यक्ष देवानंद नायक एवं सभी जनपद सदस्य व वनांचल के युवा नेता संजय यादव, अभिषेक अवस्थी व प्रमोद साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय युवा नेता को अवसर प्रदान किया गया है।

जिससे क्षेत्र सहित कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। इसके अलावा जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 25 से लगें ग्राम सोनपुर, बरपानी, कुशगढ़, कुशभाठा व थरगांव के कृष्ण कुमार यादव, लक्की यादव ,विनोद, राजू मुकेश ,नीलू, नवीन यादव हेमंत यादव युगल किशोर व ललित कुमार साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्री यादव के निर्वाचित होने पर बधाई व शुभकामनाये प्रेषित किया है।






इन्हें भी पढ़े