पामगढ़ में निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिला, दो दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश

(पंकज कुर्रे)

पामगढ़ । कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.) द्वारा शासकीय शाला नेवराबंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी पत्र क्रमांक 1756/स्पष्टीकरण/2025 के अनुसार 21 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्कूल बंद पाया गया।

पत्र में उल्लेख है कि यह स्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3(1) के विपरीत है और शासकीय कर्तव्यों के प्रति लापरवाही को दर्शाती है। निरीक्षण के दौरान विद्यालय बंद मिलने पर संबंधित प्रधान पाठक जगजीत सिंह राज एवं सहायक शिक्षक श्रीमती उषा टेकाम (एल.बी.) से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी दो दिवस के भीतर स्वयं उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।






इन्हें भी पढ़े