शैक्षिक समन्वयक संघ पामगढ़ ने विधायक हरवंश को सौंपा ज्ञापन.. कहा शैक्षिक समन्वय को युक्तियुक्तकरण से मुक्त रखा जाए
(पंकज कुर्रे)
पामगढ़। शैक्षिक समन्वयक संघ पामगढ़ द्वारा पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश से भेंट मुलाकत की । इस दौरान संघ के लोगों ने शैक्षिक समन्वय को युक्तियुक्त करण से मुक्त रखा जाए एवं प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक सहित चार शिक्षक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक सहित पांच शिक्षक रखने संबंधी ज्ञापन सौंपा सहित कई बिंदुओं पर चर्चा किया। जिसमें संघ के जिला अध्यक्ष श्रीमती निधि लता जयसवाल जिला प्रतिनिधि खमेश्वर बंजारे ,ब्लॉक अध्यक्ष टेकराम कुर्रे ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्र मोहन तिवारी भगवत सिंह खन्ना एवं हेमंत यादव ( निजी सहायक विधायक पामगढ़ )उपस्थित थे। जिसमें विधायक हरवंश द्वारा तत्काल सीएसी को युक्तियुक्तकरण से अलग करने संबंधी बात को पहचाने ,, एवम् शिक्षक स्थापना को लिस्टेट कर मांग रखने संबंधी बात कही।




