अनुसूचित जनजाति समाज के उत्थान एवं संगठन सशक्तिकरण पर जोर — भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक सम्पन्न
दीपक देवदास
बालोद। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला बालोद की परिचयात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय बालोद में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की नीति, रीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अनुसूचित जनजाति समाज तक पहुंचाना, समाज को मुख्यधारा से जोड़ना तथा सामाजिक चेतना का विकास करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयकार से हुआ
प्रदेश महासचिव देवेंद्र महला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है तथा कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण और समयबद्ध कार्यशैली के साथ समाज के बीच कार्य करना चाहिए। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा “जनजातीय गौरव दिवस” जैसे आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए कहा कि संगठनात्मक कार्य योजनाबद्ध एवं अनुशासित तरीके से संचालित किए जाएं। प्रत्येक पदाधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए टीम भावना के साथ संगठन को मजबूत करें।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के.के. ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से गांव-गांव तक संगठन की नीति एवं योजनाओं को पहुंचाकर जनजातीय समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक जागरूकता एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चेमन देशमुख, अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव देवेंद्र महला, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष के.के. ठाकुर, महामंत्री मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष ईश्वर भुआय, अनीता कुमेटी, संतोष नेताम, निरंजन पटौदी, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सोरी, सह कोषाध्यक्ष मनहरन ठाकुर, मीडिया प्रभारी नागेश्वर सलाम, कार्यालय मंत्री गोकुल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
साथ ही मंडल अध्यक्षों में गोमती रात्रि (बालोद), मोहन ठाकुर, सहदेव हिडको (जुगेरा), भीमसेन धुरू (गुरुर), उमाशंकर ठाकुर (मिरीटोला), संतोष तारम (ओटेबंध), संत राम (देवरी) एवं अर्जुन्दा मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
नागेश्वर सलाम
जिला मिडिया प्रभारी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा भाजपा, जिला बालोद (छत्तीसगढ़)









