एक्सट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में यूकेजी के नन्हे सितारों का दीक्षांत समारोह संपन्न

बलौदाबाज़ार। जिला मुख्यालय के पुराना बस स्टैंड मे स्थित एक्सट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों के लिए ‘ग्रेजुएशन डे’ (दीक्षांत समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। यह दिन उन छोटे बच्चों के लिए बेहद खास रहा, जिन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा का पहला पड़ाव पार कर अब प्राथमिक कक्षा में कदम रखा है।
​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे स्नातकों का उत्साह था, जो दीक्षांत गाउन और कैप पहनकर बेहद आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

सभी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
​ कुछ बच्चों ने स्कूल में बिताए अपने शुरुआती दिनों के अनुभव साझा किए, जिसे सुनकर परिसर तालियों से गूंज उठा।
​ स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ एकता शुक्ला ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षा की नींव मजबूत होना अनिवार्य है और यह समारोह इन बच्चों के जीवन की पहली बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर संचालक टूकेश्वर वर्मा ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए बधाईया दी।विद्यालय के संस्थापक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी ने बच्चों को आशीर्वाद के साथ शुभकामनायें दी

इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने स्कूल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।