सहकारी बैंक से किसानों को मिल रहा केवल बीस हजार, कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
(रौनक साहू)
कसडोल। जिला सहकारी बैंक से किसानों को मात्र बीस हजार देने से क्षेत्र के सभी किसान परेशान है किसानों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर पर्याप्त राशि देने की मांग किए है। जिला सहकारी बैंक कसडोल से विगत एक माह से पैसा नहीं है कहकर मात्र बीस हजार निकालने दिया जा रहा है जिससे कसडोल क्षेत्र के सभी किसान भारी परेशान है। ग्राम छेछर के किसान अवधेश वर्मा ने बताया कि घर में शादी है और बैंक से मात्र बीस हजार रुपये ही दिया जा रहा है मुझे 4 लाख की आवश्यकता है। ग्राम सेल के किसान सहदेव राम साहू ने बताया घर में भागवत करवाना है जिसके लिए 5 लाख की आवश्यकता है।

कसडोल के अंतिम छोर के गांव अवराई,बरबसपुर,खैरा के मानसिंग ध्रुव,पेखन ध्रुव,तोरण ध्रुव आदि ने बताया हम लोग 40 कि मी दूर से पैसा निकालने आते है और 20 हजार दिया जाता है जिससे भरी परेशानी हो रही है। जिला सहकारी बैंक के रवैए से परेशान सैकड़ों कृषको ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर मांग किए है कि किसानों को पर्याप्त राशि दिया जावे । ज्ञापन सौंपने गये लोकेश्वर साहू, विमल अजय,लखन लाल वर्मा,जगदीश साहू,किसान समिति के अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि किसानों के घर अनेक प्रकार की समस्या होती है किसी के घर शादी , कही गमी का कार्यक्रम तो किसी की तबियत खराब रहती है और उसमें हम अपने ही पैसे को निकाल नहीं पा रहे है कितनी दुख की बात है। कलेक्टर से मांग करते है कि जिला सहकारी बैंक में पर्याप्त राशि दिया जावे कोई लिमिट न रखी जावे ।
उक्त संबंध में जिला नोडल अधिकारी जी एन साहू से चर्चा करने पर बताया मै पता करके पर्याप्त राशि भेजने का प्रयास करता हूँ।









