संगठन चुनाव हेतु जिला चुनाव अधिकारी बने पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, मंडल चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी की हुई घोषणा

(हेमंत बघेल)

बलौदाबाजार। प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा आगामी संगठन पर्व में होने वाले निर्वाचन प्रणाली के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्व मंत्री व जिला चुनाव अधिकारी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने मंडल चुनाव अधिकारी और सहयोगी की घोषणा की है जो तत्काल प्रभावशील होगी एवं जिनके निर्देशन मे मंडल चुनाव होना है और वे अपने-अपने मंडल चुनाव के संगठनात्मक निर्वाचन को मूर्त रूप देंगे। उक्ताशय की जानकारी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी रितेश श्रीवास्तव ने दी, मंडलवार चुनाव अधिकारी एवं सहयोगी के नाम इस प्रकार है। बया – सुरेंद्र टिकरिहा, पुनीत नायक, टूंड्रा – टेसूलाल धुरंधर, श्रीमती सत्यभामा साहू, कसडोल – अनिल पांडे, सुदीप मानिकपुरी, लवन – विजय केशरवानी, गिरधारी वर्मा, पलारी – कृष्णा अवस्थी, अमित वर्मा, दक्षिण पलारी – विपिन बिहारी वर्मा, शंभू डहरिया, बलौदाबाजार शहर – तेजराम वर्मा, श्रीमती नीलम सोनी, बलौदाबाजार ग्रामीण –  श्यामबाई साहू, डमरूधर वर्मा, सुहेला – सेवक वर्मा, दौलतराम पाल, भाटापारा शहर – योगेश चंद्राकर, सुनील यदु, भाटापारा ग्रामीण – आनंद यादव, प्यारे रजक, सिमगा – राकेश तिवारी, अभिजीत अवस्थी, निपनिया – ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजेश पटेल होंगे।