आश्रम के लिए नि:शुल्क बस सेवा, ताकि सबका कल्याण हो सके

(मदन खाण्डेकर)


बिलाईगढ़ । ओम अलौकिक आश्रम बोरसी के लिए निशुल्क बस सेवा प्रारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।

प्राप्त समाचार के अनुसार ओम अलौकिक आश्रम बोरसी के लिए नि:शुल्क बस सेवा प्रारंभ को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का वातावरण व्याप्त हो गया है जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में महा औघड़ रौद्र बाबा जी का दरबार प्रत्येक रविवार को लगता है । रौद्र बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगाने से सारे समस्याओं का समाधान एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाने से कई वर्षों से आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक रौद्र बाबा जी के दरबार से आज तक कोई भी खाली हाथ वापस नहीं आया है लाखों भक्तों एवं श्रद्धालुओं के जीवन में अलौकिक चमत्कार होने से भक्तों की भारी भीड़ बढ़ती ही जा रही है तथा अन्य प्रदेशों से भी श्रद्धालुगण आश्रम आकर गुरु दीक्षा ग्रहण कर जीवन को सार्थक एवं धन्य बना रहे हैं ।


सूत्रों के अनुसार कोई भी रोगी न रहे ,कोई दुखी न रहे ,कोई गरीब न रहे , इसके लिए विशेष पूजा अनुष्ठान, गुरु दीक्षा से सब का कल्याण हो सके, सभी का सेवा एवम कल्याण हो , इसी उद्देश्य से बिलाईगढ़ नगर एवम खरौद नगर से नि :शुल्क बस सेवा का प्रारंभ 16 अगस्त 2026 दिन रविवार से किया गया है ,निशुल्क बस सेवा को लेकर हजारों भक्त में,इसे परम पूज्य गुरुदेव का विशेष आशीर्वाद समझ दर्शन हेतु आश्रम पहुंचने की ललक,एवम उत्सुकता बनी हुई है ।जिससे श्रद्धालुओं में अपार उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा है जो कि पूरे क्षेत्र में चर्चा का भी विषय बन गया है ।