14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगाया गया मुफ्त HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की अपील

{Pankaj Kurre}

पामगढ़ । केंद्र शासन के सहयोग से संचालित अभियान के तहत आज ग्राम स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके घर में 14 से 15 वर्ष आयु की कोई बालिका है, तो उसे इस टीकाकरण अभियान का लाभ अवश्य दिलाएं। समय पर HPV वैक्सीन लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। सेमरिया में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन लगाई गई। यह टीका महिलाओं में होने वाले Cervical cancer (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह वैक्सीन शासन की गाइडलाइन के अनुसार पात्र बालिकाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। सामान्यतः यही वैक्सीन निजी अस्पतालों या संस्थानों में लगभग ₹2,500 से ₹3,000 तक की लागत में लगाई जाती है, लेकिन केंद्र शासन के सहयोग से इसे 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए मुफ्त उपलब्ध कराया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनके घर में 14 से 15 वर्ष आयु की कोई बालिका है, तो उसे इस टीकाकरण अभियान का लाभ अवश्य दिलाएं। समय पर HPV वैक्सीन लगवाने से भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्वास्थ्य विभाग ने यह भी कहा कि पात्र बालिकाओं का टीकाकरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है और अभिभावक अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या टीकाकरण स्थल पर संपर्क कर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े