शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले फरार आरोपी अनिल भास्कर को किया गया गिरफ्तार
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी ग्राम बरेली द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसके द्वारा छात्रावास अधीक्षक के पद पर जिला बस्तर के लिए आवेदन किया गया था, साथ ही उसके ग्राम के मित्र अजीत कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन किया गया था। इसी दौरान दिनांक 22.03.2024 को आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके मित्र की नौकरी लगवा देने का लालच दिया गया एवं इसके लिए रुपए की मांग किया गया। तत्पश्चात आरोपियों द्वारा षडयंत्र पूर्वक प्रार्थी एवं अजीत कुमार का रेलवे विभाग में नौकरी लग गया है कहते हुए फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कुल ₹4,90,500 रकम लेकर धोखाधड़ी* किया गया है। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 281/2024 धारा 420,467,468,471,120बी, 34 भादवि का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पूर्व में न्यायालयीन प्रक्रिया के तहत आरोपी नरेश मनहरे एवं हीरा दिवाकर को गिरफ्तार किया गया था, किंतु धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के कुछ अपराधी अभी भी फरार थे। कि प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी.शर्मा के कुशल निर्देशन में चौकी गिरौदपुरी पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखा जा रहा था। पुलिस की इन्हीं लगातार कोशिशों से पता चला की प्रकरण का एक फरार आरोपी अनिल भास्कर छुपते-छुपाते अपने गृह ग्राम आया हुआ है। कि सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम दुम्हानी में दबिश देते हुए आरोपी अनिल भास्कर को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी एवं उसके मित्र का शासकीय विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर रुपए लेकर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपी को आज दिनांक 16.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- अनिल भास्कर उम्र 42 साल ग्राम दुम्हानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़


