गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ हुआ बप्पा का विसर्जन, ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजा में झूमें रहें समिति के सदस्य

(रौनक साहू)

कसडोल। नगर सहित अंचल के विभिन्न जगहों में बुधवार को गणेश एवम विश्वकर्मा भगवान की प्रतिमा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। ज्ञात हो कि नगर के विभिन्न चौक चौराहों एवं गली मोहल्ले के साथ लोग अपने घरों में भी गणेश प्रतिमा का स्थापना कर एक सप्ताह से ग्यारह दिनों तक अपनी अपनी श्रद्धा अनुसार पूजा अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन अपनी अपनी सुविधानुसार नदी एवं तालाबों में किए जिसमे कोई एकादशी के दिन विसर्जन किए तो कोई अनंत चतुर्दशी को । इसी कड़ी में मंगलवार को अनंत चतुर्दशी पर हवन पूजन करने के बाद नगर के विभिन्न समिति के लोग बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमा को एक साथ नगर के मुख्य तालाब रामसागर तालाब में बड़े धूमधाम एवम हर्षोल्लास के साथ बाजे गाजे और आतिशबाजी के बीच शांति पूर्वक विसर्जन किए। वही कई स्थानों पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर विश्वकर्मा भगवान की भी प्रतिमा स्थापित की गई थी जिसका भी विसर्जन बुधवार को किया गया।

डीजे प्रतिबंध का दिखा असर…

शासन के द्वारा डीजे पर जारी नियमों के मुताबिक डीजे पर 55 डेसिबल में चलाने के परमिशन पर डीजे संचालक गत दिवस से हड़ताल पर है, जिसके कारण गणेश विसर्जन के दौरान कही भी डीजे की आवाज सुनाई नही दी। इधर डीजे संघ के द्वारा किसी भी कार्यक्रम में डीजे, लाइट, टेंट सहित अन्य साज सज्जा के उपयोग पर बिना शासन से मिली अनुमति के बैगैर डीजे चलाने पर पैनाल्टी की बात कहा है। जिसके कारण डीजे विसर्जन के दौरान गायब रहा।






इन्हें भी पढ़े