केरा रोड में एक्सीडेंट हुए बंदर को नम आंखों से गौ सेवकों ने विदाई दी, हिंदू रीति रिवाज से किया गया अंतिम संस्कार ..
(मदन खाण्डेकर)
गिधौरी। टेंपल सिटी धार्मिक नगरी में रवि वार की सुबह केरा रोड में ललारी पुल के पास एक बंदर को अज्ञात ट्रक ने ठोकर मार दिया था जिसे मौके पर मौजूद लोगो ने गौ सेवकों को तत्काल सूचना दिया जिसके बाद मौके पर गौ सेवकों द्वारा इलाज के लिए बंदर को श्री गुरु रूपी हनुमान मंदिर ले जाया जा रहा था लेकिन गंभीर चोट होने के कारण रास्ते में ही बंदर ने दम तोड़ दिया, खरौद धाम के कथाव्यास पंडित ओमप्रकाश शर्मा के दिशा निर्देश में नगर के गौ सेवक सूरज यादव, आशीष कश्यप सहित कलाराम बरिहा, और नगर के पत्रकार उग्रेश्वर गोपाल केवंट, अजय केवट और सिद्धू नामदेव ने श्री गुरु रूपी हनुमान मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से पूजा कर अंतिम संस्कार किया गया। सबने भगवान श्री राम चंद्र जी से वानर की उत्तम लोक कामना कर श्रद्धांजलि अर्पित की









