घिवरा की बेटी श्रुति साहू को राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार, गांव-क्षेत्र में हर्ष

बिर्रा/घिवरा-जैजैपुर विकासखण्ड अंर्तगत गांव घिवरा की लाडली बिटिया कु. श्रुति साहू (माता श्रीमती अन्नपूर्णा साहू और पिता रामकृष्ण साहू) को एक बड़ी उपलब्धि हासिल होने जा रही है। बिलासपुर साइंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की स्वयंसेविका कु. श्रुति साहू को राज्य स्तरीय श्रेष्ठ स्वयंसेवक पुरस्कार प्राप्त होने जा रहा है।यह उपलब्धि केवल श्रुति की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे गांव घिवरा, परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। NSS के माध्यम से समाजसेवा, जनजागरूकता, नेतृत्व और अनुशासन के क्षेत्र में उनके समर्पण ने यह साबित किया है कि जब युवा शक्ति को सही दिशा मिलती है तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बनती है।जिस गांव की गलियों में पली-बढ़ी एक बेटी आज अपनी प्रतिभा और सेवाभाव के दम पर राज्य स्तर पर सम्मानित हो रही है, यह हम सभी के लिए गौरवशाली क्षण है। घिवरा की धरती को आज अपनी इस बेटी पर गर्व है।वे पूर्व सरपंच संतराम साहू की पोती है।शुरू कक्षा पहली से 12 तक सभी में प्रथम स्थान हासिल करने वाली कु श्रुति साहू की इस उपलब्धि पर समस्त ग्रामवासी, परिवारजन एवं क्षेत्रवासियों की ओर से बिटिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
इस संबंध में मिडिया प्रभारी जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि “जब सेवा जीवन का संकल्प बन जाए, तो सफलता स्वयं सम्मान बनकर सामने आती है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं दी।साथ ही सरपंच विनय कश्यप,चित्रभानू पांडेय, सुरेश कुमार,दूर्गा प्रसाद डडसेना, राघवेन्द्र पांडेय, जीवनलाल साहू, संजू साहू, हेमंत जायसवाल,कमल खूंटे,भूपेंद्र कश्यप, कृष्णा कश्यप,रमेश कुमार,राजू सहित शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।