हुडदंगियों पर गिधौरी थाना पैरी नजर रखेगी होली त्योहार को लेकर गिधौरी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
मदन खाण्डेकर
गिधौरी। गिधौरी (GIDHOURI) थाना में होली (HOLI) त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक शनिवार को आयोजित किया गया था जिसमें थाना प्रभारी प्रवीण मिंंज (PRAVEEN MINJ) एवं टुण्डरा (TUNDARA) तहसीलदार (TEHSILDAR) युवराज कुर्रे (YUVRAJ KURRE) की उपस्थिति सम्पन्न हुआ .थाना प्रभारी ने बताया की होली पर्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं क्षेत्र में शांतिपूर्वक होली मनाया जाये और किसी तरह भी हरे भरे वृक्षों को कटाई नही करना है तथा बिजली खंभे के नीचे होलिका दहन नही करेंगे और हुडदंग नहीं करने की हिदायत दी गई है साथ साथ हुडदंगियों पर कडी से पैरी नजर रखी जावेगी ।सडक ,रोड को व्यवधान नही करने की बात कही गई और शांतिपूर्ण एक दुसरो पर रंग गुलाल लगाने की अपील किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होलिका दहन एवं रंगोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और त्यौहार की गरिमा बनाए रखें।बैठक के अंत में सभी उपस्थित जनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसी के साथ शांति समिति की बैठक का समापन किया गया।और होली का पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने तथा गणमान्य नागरिकों ,पत्रकारों ,क्षेत्र अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत एवं कोटवारों की उपस्थिति में होली पर्व पर शांति एवं सद्भाव बनाए रखने अपील कि गई। इस उपस्थिति खुशियली पटेल (KHUSHYALI PATEL) सरपंच बलौदा (BALOUDA), देव प्रसाद (DEV PRASAD) सरपंच गिधौरी, कृष्ण कुमार मिरी पटवारी ,भोजराम साहू अमलीडिंग ,व्यास नारायण श्रीवास जनपद सदस्य, शंभू यादव खपराडीह, प्रकाश यादव पत्रकार बरपाली, योगेश साहू पत्रकार, विनोद केसरवानी गिधौरी पत्रकार ,मदन खांडेकर पत्रकार गिधौरी,किशन राय सरपंच प्रतिनिधि खपराडीह आदि उपस्थित थे


