बलौदाबाजार में विशाल आध्यात्मिक सत्संग एवं 6 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह सम्पन्न, समाज सुधार का दिया संदेश

बलौदाबाजार। संत रामपाल जी महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को जिला ऑडिटोरियम, अम्बेडकर चौक, बलौदाबाजार में विशाल आध्यात्मिक सत्संग, निःशुल्क नामदीक्षा कार्यक्रम एवं 6 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह समारोह भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर सत्संग का लाभ प्राप्त किया। इस आध्यात्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में फैली दहेज प्रथा, नशाखोरी, जात-पात, पाखंड एवं अन्य सामाजिक बुराइयों को समाप्त कर मानव समाज को सत्यभक्ति एवं सदाचार की ओर प्रेरित करना रहा।

सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं को शास्त्र प्रमाणित तत्वज्ञान सुनाया गया, जिसमें मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य, सतभक्ति की महिमा तथा मोक्ष प्राप्ति के मार्ग के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 6 जोड़ों का दहेज मुक्त विवाह समारोह रहा, जिसे अत्यंत सादगीपूर्ण एवं आध्यात्मिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। सत्यवती दासी (जिला–बलौदाबाजार) एवं डिजेश दास (जिला–बालोद), कुसुम दासी (जिला–बेमेतरा) एवं दीपक दास (जिला–बलौदाबाजार), भूनेश्वरी दासी (जिला–बलौदाबाजार) एवं ढाकेश्वर दास (जिला–बेमेतरा), प्रीति दासी (जिला–बलौदाबाजार) एवं महेश दास (जिला–मुंगेली), शारदा दासी (जिला–बलौदाबाजार) एवं सत्यानंद दास (जिला–रायगढ़) तथा रेवती दासी (जिला–सक्ती) एवं सत्यवान दास (जिला–रायगढ़) ने सादगीपूर्ण वातावरण में विवाह संस्कार सम्पन्न किया। बिना किसी दिखावे, फिजूलखर्ची एवं दहेज के सम्पन्न हुए इस विवाह समारोह ने समाज के सामने एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। सत्संग के दौरान श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नामदीक्षा की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सतभक्ति मार्ग अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने एवं मानवता को जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में समाज को आध्यात्मिक ज्ञान एवं नैतिक मूल्यों की अत्यधिक आवश्यकता है। संत रामपाल जी महाराज जी द्वारा दिए जा रहे शास्त्र आधारित ज्ञान से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है तथा समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं नशामुक्ति का संदेश फैल रहा है। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को सत्य ज्ञान से जुड़कर अपना जीवन सफल बनाने तथा समाज को नई सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

इन्हें भी पढ़े